मांडलगढ़ क्षेत्र को करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

भीलवाड़ा समाचार महावीर सेन 
मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल ने गुरुवार को मोहनपुरा व आसपास के क्षेत्रों में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया।
विधायक ने मोहनपुरा में 1.15 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पानी की टंकी तथा मंगरदेह में ‘हर घर जल’ योजना के तहत 30 लाख रुपये के पाइपलाइन व टंकी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। साथ ही मोहनपुरा और हिम्मतपुरा के मंदिर परिसरों में बने छायाग्रहों का लोकार्पण भी किया।
ग्रामीणों ने मोहनपुरा से भड़क झरना तक सड़क डामरीकरण की मांग रखी, जिस पर विधायक ने जल्द कार्य कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।